एक करोड़ की जमीनें की दान
Wednesday, 17 Apr 2013 1:12:06 hrs IST
Wednesday, 17 Apr 2013 1:12:06 hrs IST
जोधपुर। खुद के बदन पर भले ही फटे-मैले कपड़े और पैरों में टूटी चप्पल हो, लेकिन मजूदरी करने वाले शकूर खां के जज्बे को देख इन्हें हर कोई सलाम करता है। पहले मां के नाम डिस्पेंसरी के लिए जमीन दी, तो अब 42 गुणा 58 फीट का मकान मदरसे के लिए दे दिया। यही नहीं, 60 गुणा 38 फीट की एक जमीन मस्जिद के नाम कर दी है। शकूर की तीनों जमीनें एक करोड़ रूपए से अघिक आंकी जा रही हैं। महापौर रामेश्वर दाधीच इनकी जमीन पर 40 लाख से डिस्पेसरी बनवा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment